फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला: कभी लोगों के घरों में करती थीं काम, नूरजहां ने ऐसे दिलाई थी पहली फिल्म

Wed, 07 Apr 2021 09:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शशिकला - फोटो : Film History Pics Twitter
70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का आज यानी चार अप्रैल को निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है। उन्होंने करीब 100 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। फिलहाल वो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थी। शशि का पूरा नाम शशिकला जावलकर है। शशि एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी। शशिकाला की जिंदगी काफी-उतार चढ़ावों भरी रही है। उन्होंने फिल्मों में हीरोइन के साथ-साथ नेगेटिव किरदार भी निभाए हैं। कहा जाता है कि अभिनेत्री बनने से पहले शशिकला ने मजबूरी में लोगों के घरों में नौकरानी का काम किया और काफी स्ट्रगल के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिला। 

 
विज्ञापन

2 of 6
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
असल में शशिकला का परिवार खूब अमीर था और उनके पिता बड़े बिजनसमैन थे। लेकिन शशिकला को नाचने-गाने और एक्टिंग का शौक था। इसलिए सोलापुर जिले के कई शहरों में शशिकला ने कई स्टेज शोज किए थे। उस समय शशिकला मात्र 5 साल की थी। लेकिन किस्मत में न जाने क्या लिखा था। एक वक्त ऐसा आया जब शशिकला के पिता कंगाल हो गए और गुजारा करना भी मुश्किल हो गया। तब शशिकला के पिता परिवार को मुंबई ले आए थे।
विज्ञापन

3 of 6
shashikala - फोटो : social media
शशिकला ने ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरे पिता पूरी कमाई अपने छोटे भाई को भेज देते थे। वो लंदन में पढ़ाई कर रहा था। हम छह भाई-बहन थे। पिता ने अपने परिवार से जयादा भाई की जरूरतें पूरी कीं। एक समय ऐसा आया जब उनके छोटे भाई यानी मेरे चाचा की बहुत अच्छी नौकरी लग गई। लेकिन तब वो हमारे परिवार को भूल गए। मेरे पिता दिवालिया हो गए। वो दिन बहुत मुश्किल भरे थे । करीब 8 दिन तक हम लोगों को खाना नहीं मिला । हम लोग इंतजार करते थे कि कोई हमें अपने घर पर लंच के लिए इनवाइट कर ले।'

4 of 6
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो मुंबई में शशिकला ने काम मिलने का खूब प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। तब मजबूरी में उन्होंने लोगों के घरों में काम करना शुरू किया। एक बार इंटरव्यू में शशिकला ने कहा था, 'नौकरानी का काम करने के दौरान उनकी मुलाकात एक एक्ट्रेस और सिंगर नूरजहां से हुई जिन्हें उनका फेस काफी पसंद आया। नूरजहां ने अपने पति से कहकर शशिकला को फिल्म में काम दिलवा दिया। इस तरह से शशिकला ने 1945 में फिल्म 'जीनत' में काम किया और इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मेहनताना मिला। इसके बाद उन्हें लगातार कई फिल्में की और पीछे पलटकर भी नहीं देखा।
विज्ञापन

5 of 6
shashikala - फोटो : social media
फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद शशिकला ने एक्टर केएल सहगल के रिलेटिव ओम प्रकाश सहगल से शादी कर ली। कुछ वक्त दोनों का काफी अच्छा गुजरा। इस दौरान शशिकला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होने लगे। दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि एक दिन शशिकला ने घर-परिवार और बेटियों को छोड़ दिया और एक शख्स के साथ विदेश चली गईं। ये उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shashikala - फोटो : social media
इस बात के बारे में शशिकला ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जिस शख्स के साथ मैं विदेश गई उसने मुझे मेंटली और फिजिकली खूब टॉर्चर किया। बड़ी मुश्किल से खुद को बचाकर इंडिया लौटी'।  वापिस लौटने के बाद थोड़े समय बाद शशिकला ने फिर फिल्मों में काम करना शुरू किया था। फिलहाल वो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थीं। यहां वह शशिकला अपनी छोटी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें