सरिता देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
सरिता ने राजकपूर, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देवानंद, मनोज कुमार, अशोक कुमार, शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ काम किया। यही नहीं सरिता को उनकी अनूठी संवाद अदायगी के चलते सात रूसी फिल्मों को हिन्दी में डब करने के लिए चुना गया था। साथ ही रूसी फिल्म ‘पेडेनिये बर्लिना’ के लिए डायमंड पिक्चर्स की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ साथ राजस्थानी फिल्मों सहित ब्रज, बंगाली, हरियाणवी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया।