बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और जान्हवी कपूर बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ-साथ देखा जाता है। अब सारा और जान्हवी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जो कि केदारनाथ मंदिर की हैं। जहां सारा अली खान और जान्हवी कपूर पूजा करते हुए दिख रही हैं। दोनों को एक साथ ही केदारनाथ मंदिर में देखा गया है। वैसे तो अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस सारा अली खान और जान्हवी की तस्वीरों को एक-साथ देखते रहते हैं, लेकिन इस बार उनको एक साथ केदारनाथ मंदिर में पूजा करते हुए स्पॉट किया गया है।