निर्देशक अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कई बॉलीवुड फिल्मों में से यह फिल्म आज भी प्रशंसकों की पसंदीदा और प्रिय बनी हुई है। पलक झपकते ही इस सुपर-हिट फिल्म को पांच साल बीत गए। अब हाल ही में, सारा अली खान ने एक प्यारा सा नोट लिखकर अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।