हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनुमान
मूल रूप से तमिल भाषा में प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हनुमान' कई भाषाओं में डब होकर अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि 'हनुमान' अंजनाद्रि की दुनिया में स्थापित पहली बहुभाषी सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म की कहानी अंजनाद्रि गांव की है। बता दें कि हनुमान जी का जन्म अंजनाद्रि पहाड़ियों पर हुआ था, जो कि वर्तमान में कर्नाटक में है। इस फिल्म में तेलुगू अभिनेता तेजा सज्जा ने लीड भूमिका की है। तेजा सज्जा के अलावा फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राज दीपल शेट्टी, विनय राय और सत्या जैसे सितारों की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के अवसर पर 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
Akanksha Puri Bhojpuri: भोजपुरी में ओरिजिनल मनोरंजन सामग्री का भयंकर अकाल, फिल्मों के बाद अब गानों की नकल शुरू