फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के महाराजा की पोती से संजय दत्त ने की थी दूसरी शादी, जेल में शुरू हुआ था रोमांस

Sun, 28 Jul 2019 01:57 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sanjay dutt
संजय दत्त 29 जुलाई को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं । ऐसे आपको हम संजय की दूसरी पत्नी के बारे में बताते हैं जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे । संजय की पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। रिचा ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। रिचा और संजय की एक बेटी त्रिशाला भी है। जो यूएस में रहती है। रिचा को कैंसर था जिससे 1996 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

2 of 7
sanjay dutt
रिचा के निधन के बाद संजय की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई आईं। संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। रिया हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
sanjay dutt
रिया की नानी जुबैदा खुद एक फिल्म एक्ट्रेस थीं। रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्रेश्वर धनराजगिर है। संजय के जेल में रहने के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं । रिया जेल में उनसे मिलने जाया करती थीं। संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे रिया से तब प्यार हुआ जब मैं जेल में था।' 
 

4 of 7
संजय दत्त
जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय ने रिया को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों साईं बाबा के मंदिर गए और वहां पुजारी ने उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद संजय दत्त ने 7 फिल्में साइन कीं और अपनी शूटिंग में बिजी हो गए। इसके चलते वो रिया को टाइम नहीं दे पाते थे। 
विज्ञापन

5 of 7
संजय दत्त
एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद ये बात कबूली थी कि शूटिंग के चलते उनकी पर्सनल लाइफ खत्म हो चुकी है। लेकिन सच कुछ और ही था। संजय उस समय मान्यता के करीब आ गए थे और रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट करने लगी थीं। रिया एक मॉडल के साथ आर्ट ऑफ लिविंग की इंस्ट्रक्टर भी थीं। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच क्लैश होने लगे थे।
विज्ञापन

6 of 7
rhea pillai
दोनों अलग रहते थे। डिवॉर्स का केस फाइल हो गया था। रिया लिएंडर को डेट कर रही थीं। लेकिन अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार संजय को ठहराया। संजय लोगों की नजरों में विलेन बन गए थे। डिवॉर्स के बाद संजय ने मान्यता से शादी कर ली और रिया लिएंडर पेस के साथ रहने लगीं। साल 2008 में रिया और संजय दत्त का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rhea pillai
रिया ने अपनी शादी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और एक बेटी अयाना भी हो गई। कुछ समय बाद रिया ने लिएंडर पर मार-पीट का केस दर्ज कराया। तब लिएंडर ने कोर्ट में बताया था कि उनकी और रिया की शादी कभी नहीं हुई। वो रिया के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वहीं रिया का कहना था कि लिएंडर उन्हें पहले दिन से धोखा दे रहे थे। फिलहाल लिएंडर और रिया अलग हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें