हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार ‘भूतनाथ’, ‘ओम शांति ओम’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘पहेली’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘तलाश’ में एक बात एक जैसी है और वह है इन फिल्मों में अपने दौर के सुपर सितारों का भूत के किरदार में नजर आना। अब अभिनेता संजय दत्त भी एक फिल्म में भूत बनने जा रहे हैं और जैसी कि जानकारी सामने आ रही है, ये फिल्म न सिर्फ एक मेगा बजट फिल्म है बल्कि फिल्म में वह एक सुपरस्टार के बाबा का किरदार भी करने जा रहे हैं।