अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुकी है, जिसमें अक्षय-टाइगर जबर्दस्त एक्शन करते दिखाई दिए हैं। निर्देशक ने हाल ही में बताया कि शूटिंग में हर दिन तीन-चार करोड़ खर्च हो रहे थे।