फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: 'जेल में संजय दत्त को नहीं मिली थीं विशेष सुविधाएं', पूर्व आईपीएस अधिकारी का बड़ा दावा

Fri, 24 Nov 2023 05:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। अभिनेता को उस समय कठिन दौर से गुजरना पड़ा, जब उन्हें जेल में समय बिताना पड़ा था। अब एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अभिनेता के सलाखों के पीछे बिताए समय के बारे में खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब संजय दत्त को दोषी ठहराया गया। तब पूर्व आईपीएस अधिकारी मीरान चड्ढा बोरवंकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भी जेल में मौजूद थे। एक इंटरव्यू मे  पूर्व आईपीएस अधिकारी ने  उन दावों का खंडन किया कि अभिनेता संजय दत्त को जेल में विशेष सुविधाएं मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में संजय के साथ अच्छा व्यवहार किया गया। उनके साथ सब वैसे ही पेश आए जैसे बाकी कैदियों के साथ आते थे।

Mansoor Trisha Dispute: मंसूर की माफी पर तृषा ने दी प्रतिक्रिया, पोस्ट साझा कर बोलीं- माफ करना दिव्य है
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएस अधिकारी ने आगे कहा कि जेल में किसी भी कैदी के साथ कैसे व्यवहार करना है यह उसके अपने व्यवहार पर निर्भर करता था। जो अपना काम समय से करता था और सबकी इज्जत करता था, उसके साथ समान व्यवहार किया जाता था। संजय दत्त काम भी करते थे। बीड़ी और सिगरेट भी खरीद लेते थे।

Bollywood Stars: अंतरंग सीन फिल्माने के दौरान इन सितारों ने खोया अपना आपा, सारी सीमाएं लांघ मचा दिया बवाल

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि संजय दत्त अपनी पांच साल की सजा में से लगभग 42 महीने जेल में रहे, क्योंकि मुकदमे के दौरान वह 18 महीने जेल में रहे थे। शस्त्र अधिनियम के तहत अवैध हथियार रखने के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद दत्त को अपनी शेष सजा भुगतने के लिए मई 2013 में यरवदा जेल में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त तो हाल ही में तमिल फिल्म 'लियो' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एंथनी दास की भूमिका निभाई थी। वह अगली बार तेलुगु फिल्म 'डबल स्मार्ट', पंजाबी फिल्म 'शेरन दी कौम' पंजाबी और कन्नड़ फिल्म 'केडी - द डेविल' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें