एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : अमर उजाला
करण जौहर के अलावा उनकी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आए विजय देवराकोंडा ने भी उन्हें 'एनिमल' के लिए उन्हें बधाई दी। वांगा ने कहा कि विजय ने उन्हें मैसेज किया था कि उन्हें फिल्म पसंद है। निर्देशक ने कहा, 'हमारे मन में हमेशा यह बात रहती है कि हमें फिर से काम करना है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह मुझे तुरंत बुला लेंगे, क्योंकि मेरी फिल्म हिट हो गई है। विजय और मैं नियमित रूप से संपर्क में हैं, हम फोन पर बात करते हैं।' वहीं, जब उनसे कबीर सिंह अभिनेता के बारे में पूछा गया कि क्या उनके पास शाहिद कपूर का कोई मैसेज आया।