जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा: भाग 1' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोराताला शिवा के जरिए निर्देशित इस एक्शन-फंतासी फिल्म के ट्रेलर ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। सितारे जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान 'एनिमल' फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के कलाकारों के साथ एक चैट शो की मेजबानी की। इस दौरान सितारों ने फिल्म के बारे में दिलचस्प किस्से साझा किए। साथ ही जूनियर एनटीआर, संदीप रेड्डी वांगा को रोस्ट करते भी नजर आए।