फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम के लिए इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान बोलीं, मेरी शादी से किसी को क्या परेशानी है, ऐसे पति के लिए मैंने खुदा से...

Fri, 18 Dec 2020 01:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
इस्लाम के लिए मनोरंजन जगत की दुनिया को अचानक अलविदा कह देने वालीं सना खान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्टिंग से किनारा करने के तुरंत बाद ही सना ने गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी और उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अब हाल ही में सना ने मुफ्ती से शादी के बाद अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
सना खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पति अनस सैयद फैमिली प्लानिंग के लिए समय चाहते हैं, लेकिन वो जल्द ही मां बनने की इच्छा रखती हैं। बता दें कि सना और अनस की शादी के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। इस पर सना खान ने कहा कि, 'मुझे लोगों ने ट्रोल किया और मेरे इंस्टाग्राम पर खराब कमेंट किए थे। ये गलत बात थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था और जिंदगी में अपने रास्ते पर जाना तय किया। आखिरी मेरी शादी से किसी को परेशानी क्यों हैं?
विज्ञापन

3 of 7
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सना के पति अनस को उनके लुक्स की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि सना और अनस की जोड़ी अच्छी नहीं लगती। इस पर सना ने कहा कि, 'मैंने इन टिप्पणियों के लिए शादी नहीं की है। मेरे पति एक अच्छे आदमी है। मैं उन्हें गुड लुकिंग मानती हूं। शायद आप ना मानते हों, लेकिन मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

4 of 7
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21
दूसरी तरफ सना के पति अनस सैयद ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'लोग ये सोचने के लिए आजाद हैं कि हमारी जोड़ी सही नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हम साथ में कितना सहज महसूस करते हैं। मैंने खुदा से सना खान से शादी के लिए प्रार्थना की थी और उन्होंने मेरी फरियाद सुन ली।' आगे उन्होंने कहा कि, 'मैं सोचता हूं कि अगर मैं किसी और से शादी करता तो शायद इतना खुश नहीं रहता। सना का दिल साफ है और वो किसी को भी माफ कर देती है। मैं हमेशा से एक ऐसी ही लड़की से शादी करना चाहता था।'
विज्ञापन

5 of 7
सना खान - फोटो : Instagram- @sanakhaan21
गौरतलब है कि सना खान ने शादी से कुछ दिन पहले ही मनोरंजन जगत से दूरी बनाने की घोषणा की थी। ऐसे में अनस पर ये सवाल भी उठता है कि क्या उन्होंने इसके लिए सना को मजबूर किया था? इस बात पर सैयद ने कहा कि, 'मैंने कभी भी उन पर इसके लिए दबाव नहीं डाला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 6 महीने पहले ही इस बात का एलान किया था कि वो हिजाब पहनने वाली हैं।' 
विज्ञापन

6 of 7
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
मुफ्ती अनस कहते हैं, 'उस वक्त लोगों को लगा कि लॉकडाउन के चलते उनके पास काम नहीं है, लेकिन ये उनका फैसला था। मुझे भी हैरानी हुई थी जब उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था।' बता दें कि मुफ्ती अनस सैयद कंस्ट्रक्शन बिजनेस का काम करते हैं और सना खान से शादी के बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सना खान ने बॉलीवुड में ‘यही है हाई सोसाइटी’ ‘हल्ला बोल’, ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ और ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें