फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे बयानों से तंग पंचोली परिवार फिर पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत से किए वादे से मुकर गईं जिया खान की मां

Fri, 18 Dec 2020 12:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
aditya pancholi with family - फोटो : social media
अभिनेता आदित्य पंचोली ने अपनी पत्नी जरीना वहाब और बेटी सना पंचोली के साथ मिलकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत में एक याचिका दायर कर कहा है कि दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान बार-बार अदालत के फैसले का उल्लंघन करके पंचोली खानदान पर कीचड़ उछाल रही हैं। वह चाहते हैं कि राबिया सार्वजनिक तौर पर अपनी कही बातों के लिए माफी मांगें और दोबारा ऐसी कोई बात न कहने का वादा करें।
विज्ञापन

2 of 5
राबिया खान, सुशांत सिंह राजपूत, जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान की मां राबिया ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बहुत सी बातें पंचोली खानदान के खिलाफ मीडिया और सोशल मीडिया में कही हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आदित्य पंचोली ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि कई बार समझाने के बावजूद राबिया ने फिर से वही पुरानी बातें सोशल मीडिया पर दोहराना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने कुछ इंटरव्यूज भी दिए हैं जिनमें उन्होंने पंचोली खानदान पर कीचड़ उछाला। यह अदालत के फैसले का अपमान है।
विज्ञापन

3 of 5
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली ने याचिका में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद राबिया के दिए हुए कई बयान, यूट्यूब लिंक, समाचार चैनलों की क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट उनके पास हैं। राबिया को पहले चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन फिर भी उन्होंने ट्विटर पर एक नया खाता खोलकर पंचोली खानदान को बदनाम करने का एजेंडा जारी रखा है। उस अकाउंट से वह लोगों के सामने ऐसा जाहिर कर रही हैं कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। वह अभद्र भाषा और गलत बयानों का इस्तेमाल भी कर रही हैं।

4 of 5
सूरज पंचोली माता-पिता के साथ - फोटो : Social Media
अपनी याचिका के माध्यम से आदित्य पंचोली सिर्फ इतना चाहते हैं कि राबिया हाल ही में दिए अपने सभी बयानों को वापस लें, साथ ही इंटरनेट पर फैलाई अपनी सभी बातों को समेटें। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें और माफीनामा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी जारी करवाएं। हालांकि, इस बारे में राबिया की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। आदित्य की इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिया खान की मां और सूरज पंचोली - फोटो : Social Media
चर्चा रही है कि जिया और आदित्य का बेटा सूरज पंचोली दोनों प्रेम संबंधों में थे। लेकिन, जब सब कुछ ठीक नहीं रहा तो जिया ने आत्महत्या कर ली। अदालत इस मामले में सूरज को बाइज्जत बरी कर चुकी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आदित्य को राबिया की शिकायत अदालत में करनी पड़े हो। वर्ष 2011 से 2015 के बीच में ऐसा तीन बार हुआ जब अदालत ने राबिया को पंचोली खानदान पर बयानबाजी न करने के लिए कहा। वर्ष 2017 में राबिया ने अदालत के सामने स्वीकार किया कि वह सोशल मीडिया के अलावा पंचोली खानदान के खिलाफ कोई भी बयानबाजी नहीं करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें