फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मालदीव में पति संग छुट्टियां बिता रहीं हैं सना खान, एयरपोर्ट पर अदा की नमाज

Tue, 10 Aug 2021 09:28 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान, अनस सईद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री सना खान ने अपने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन फिर भी वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, एक्टिंग से दूर हो लेकिन अपनी हर गतिविधि को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बीते वर्ष 20 नवंबर को सूरत के व्यवसायी मुफ्ती अनस सैयद के साथ अपनी शादी की घोषणा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था।इन दिनों अभिनेत्री अपने पति अनस सैयद के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। वहां से सना ने कई तस्वीरें और वीडियो साझा किया है। वहीं, वीडियो में उन्हें एयरपोर्ट पर नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में सना ने एयरपोर्ट पर मौजूद कोरोना प्रोटोकॉल दिखाए। साथ ही सना ने बताया कि एयरपोर्ट पर पूरी सेफ्टी बरती गई थी और सब कुछ अप-टू द मार्क था। इस दौरान वे बुर्के में नजर आईं। हालांकि एयरपोर्ट पर उछल-कूद करती सना अपनी खुशी को बुर्के के पीछे भी छिपा नहीं पाईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वीडियो में सना और अनस दोनों को नमाज अदा करते भी देखा जा सकता है। सना कहती हैं, 'हमने एयरपोर्ट पर ही नमाज अदा की क्योंकि नमाज कजा करना अच्छा नहीं है।' सना बताती हैं कि वह कितनी खुश हैं इस ट्रिप को लेकर। वह उछलते कूदते हुए गाड़ी में बैठती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान, अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा उन्होंने मालदीव में समंदर के किनारों का लुत्फ उठाते अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। पर्पल कलर के बुर्के में सना समंदर को और सुकून भरी नजरों से देखती नजर आईं। सना ने फोटो शेयर कर अपने पति अनस की थकान का भी जिक्र किया। सना ने लिखा 'बीच पर रिलैक्स करते हुए। और हां मियां बीच (Beach) से थक चुके हैं मेरी तस्वीरें लेते लेते।'
 

4 of 5
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
गौरतलब है कि सना ने इस साल अक्तूबर महीने में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को छोड़ने का एलान किया था जिसके बाद 20 नवंबर को उन्होंने गुजरात के रहने वाले अनस सईद के साथ निकाह कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सना खान का जन्म 1987 में मुंबई के धारावी में हुआ। उनके पिता कन्नूर के मलयाली मुस्लिम हैं। वहीं उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं। सना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की। सना ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं  की फिल्मों में काम किया है। साल 2005 में सना खान ने कम बजट की एडल्ट फिल्म 'यही है हाई सोसाइटी' से डेब्यू किया। इसके साथ ही वे टीवी विज्ञापनों में व्यस्त रहीं। उन्होंने फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल' में स्पेशल अपीयरेंस दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें