दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री सामंथा प्रभु और हीरो नागा चैतन्य के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई थीं। वहीं 2 अक्तूबर को सामंथा और नागा ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी। सोशल मीडिया पर दोनों ने ही एक पोस्ट साझा कर अपने फैंस को जानकारी दी कि उन दोनों ने पति पत्नी के रूप में अलग होने का फसला कर लिया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।
सामंथा-नागा की खबर के बीच वायरल हुआ सिद्धार्थ का ट्वीट
इस खबर ने उनके फैंस को काफी दुखी कर दिया। वहीं इन सबके बीच मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। दरअसल शादी से पहले सामंथा और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं ऐसे में नागा से तलाक के बाद सिद्धार्थ का ये ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है।