सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऑटोइम्यून बीमारी मायोसिटिस को मात देने के बाद अभिनेत्री ने काम पर वापसी कर ली है। अभिनेत्री को हालिया रिलीज फिल्म 'खुशी' में देखा गया। वहीं, आने वाले दिनों में सामंथा, वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' में नजर आएंगी। इतना ही नहीं बीते दिनों एक खबर आई कि सामंथा ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली एक फिल्म के लिए हामी भर दी है, जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट देखी जाएंगी। इन्हीं अफवाहों पर अब खुद सामंथा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है।