द फैमिली मैन 2 में अपनी भूमिका के लिए जबरदस्त सरहाना पाने वाली अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु नागा चैतन्य से अपने तलाक के बाद लगातार चर्चा में हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं ऐसे में अभिनेत्री जब भी अभिनेत्री कोई पोस्ट करती हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। कुछ दिनों पहले ही सामंथा और नागा चैतन्य ने अपनी चार साल की शादी को खत्म करने की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। इसके लिए साउथ एक्ट्रेस सामंथा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जिसका अब अभिनेत्री ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
महिलाओं पर क्यों उठाए जाते हैं सवाल
सामंथा ने महिलाओं और पुरुषों के प्रति दोहरा मापदंड रखने वाले लोगों की आलोचना की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘गुड मॉर्निंग, जब महिलाओं का कोई मसला होता है तो उस पर नैतिकता के सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन एक समाज के रूप में हम पुरुषों की नैतिकता पर सवाल नहीं उठाते- इस वजह से हम एक समाज के रूप में मौलिक और नैतिक नहीं हैं। सामंथा द्वारा साझा किए गए इस कोट को फरीदा डी ने लिखा है।
