फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा: समांथा ने सोशल मीडिया पर नाम से हटाया 'अक्किनेनी' सरनेम, क्या पति नागा से अनबन है वजह?

Sat, 31 Jul 2021 05:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समांथा अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों की सुपरस्टार समांथा अक्किनेनी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की लेकिन पूरे देश में उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। वहीं 'द फैमिली मैन 2' में राजी का किरदार निभाकर सामंथा ने हर किसी को अपना फैन बना लिया। इसके बाद से ही उनके चाहने वाले उनके बारे में हर बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

सामंथा ने हटाया सरनेम तो शुरू हुई चर्चा

अब हाल ही में राजी गर्ल एक बार फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इसकी वजह उनकी कोई तस्वीर नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल समांथा ने सोशल मीडिया हैंडल से सरनेम 'अक्किनेनी' हटा दिया है जिसके बाद से ही फैंस के बीच खलबली मच गई। दरअसल समांथा नागा चैतन्य की पत्नी हैं और उनसे शादी के बाद ही उन्होंने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
समांथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram
बता दें कि शुक्रवार को समांथा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल से अपना डिस्प्ले नाम सामंथा अक्किनेनी की जगह केवल S कर लिया। हालांकि उनके फेसबुक पेज पर अभी भी उनका डिस्प्ले नेम समांथा अक्किनेनी ही दिख रहा है।सामंथा ने इस बदलाव का कारण नहीं बताया है लेकिन फैंस इसे लेकर कयास लगा रहे हैं।


विज्ञापन

3 of 5
समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram
कुछ फैंस का कहना है कि नागा और समांथा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है इसलिए उन्होंने ऐसा कर लिया है। बता दें कि समांथा और नागा साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसवे' में नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद समांथा और नागा ने साल 2017 में शादी कर ली थी।

4 of 5
समांथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram
सामंथा नागार्जुन अक्किनेनी की बहू हैं और अपने ससुर के साथ भी वो अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने पति की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर तस्वीरें भी साझा की थीं। नागा और समांथा के बीच अनबन की कोई खबरें तो सामने नहीं आई हैं ऐसे में उनके इस फैसले की वजह क्या है, ये तो सिर्फ वो ही बता सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समांथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा आखिरी बार राज और डीके की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में नजर आईं थीं। इस सीरीज को जबरदस्त सफलता मिली वहीं अब समांथा विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ फिल्म 'काथू वाकुला रेंडू काधल' में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें