अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर तारीफें लूट रहे हैं। ये फिल्म एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। विक्की ने फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा किया है। उन्होंने बेहद खूबसूरती से ये रोल निभाया है। हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। इस किरदार के लिए विक्की कौशल किस तरह तैयारी करते थे, उन्होंने इसकी झलक साझा की है।