सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अरबाज ने बताया कि ये कमेंट सलमान के लिए ही किया गया है। इस पर सलमान ने कहा, 'इन लोगों को बहुत पता है। ये सब बकवास है। मुझे नहीं पता कि किसके बारे में बात की है और कहां पोस्ट किया है। ये जो कोई भी है जो सोचता है मैं उसे जवाब देना चाहता हूं। भाई मेरी कोई बीवी नहीं है। मैं भारत में रहता हूं, गैलेक्सी अपार्टमेंट में 9 साल की उम्र से रह रहा हूं। मैं इस शख्स को जवाब नहीं देने जा रहा, पूरी दुनिया जानती है कि मैं कहां रहता हूं'।