फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वभाव: पर्दे पर शांत लेकिन असल जिंदगी में नाक पर रहता है इन सितारों का गुस्सा, जानिए इनके विवाद

Mon, 16 Aug 2021 02:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त, सलमान खान, अजय देवगन - फोटो : Instagram
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि जो जैसा दिखता है, जरूरी नहीं है कि वो वैसा होगा। बॉलीवुड में भी ऐसा देखने को मिलता है। परदे पर अभिनेताओं को देखकर फैन्स उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। पर्दे पर उन्हें एक शांत, आदर्शवादी और अन्याय के खिलाफ खड़ा होने वाला दिखाया जाता है। लेकिन ऐसे कई अभिनेता हैं, जो असल जिंदगी में बिल्कुल अलग हैं। ऐसे अभिनेता बॉलीवुड में अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

नाक पर रहता है गुस्सा

कई अभिनेता गुस्से के चलते विवादों में भी रहते हैं। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि बात कई बार हाथापाई तक पहुंच जाती है, जिससे उनकी छवि पर कई बार दाग लगता है। ये अभिनेता कई बार मीडियाकर्मी, फैन्स, साथ कलाकार से लेकर निर्देशकों से झगड़े के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के सबसे गुस्सैल अभिनेताओं के बारे में जो बार-बार विवादों में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : Instagram Post
सलमान खान

ऐसे अभिनेताओं की लिस्ट में पहला नाम सलमान खान का आता है। उनके ऊपर मीडियाकर्मियों से लेकर सह कलाकारों, अभिनेत्री और निर्देशक तक के साथ हाथापाई का आरोप लग चुका है। इंडस्ट्री में उनके दुश्मनों की फेहरिस्त काफी लंबी है। अपने इसी गुस्से को लेकर सलमान काफी बदनाम हैं और विवादों में रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन

अक्सर गंभीर नजर आने वाले अजय देवगन वैसे तो विवादों से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन उनके गुस्से को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। काजोल ने भी इंटरव्यू के दौरान बताया कि अजय जल्दी गुस्से में आ जाते हैं। अजय के साथ साथी कलाकारों की दुश्मनी को लेकर भी कई किस्से हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं, जिनसे अजय की कभी बात नहीं होती है। दशकों से उन्होंने कभी कई साथी कलाकारों से बात नहीं की है।

4 of 6
संजय दत्त - फोटो : Instagram
संजय दत्त

सलमान के खास दोस्त और बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त को लेकर भी कई बार कहा जाता है कि वो काफी गुस्से वाले हैं। अक्सर मीडिया वालों के सामने भी वो अपना गुस्सा जाहिर कर देते हैं। यू-ट्यूब पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिसमें वो गुस्से में काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। गोविंदा के साथ संजय के विवाद को लेकर काफी कुछ कहा जा चुका है, दोनों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल - फोटो : Instagram
सनी देओल

फिल्मों में गुस्सैल अभिनेता का किरदार निभाने वाले सनी आपको इंटरव्यू या शो के दौरान काफी सौम्य लगते होंगे लेकिन उनके गुस्से को लेकर इंडस्ट्री में कई कहानियां मौजूद हैं। उनके और शाहरुख के बीच फिल्म डर से कोल्ड वॉर चलती आ रही है। दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। ये मामला सिर्फ एक अभिनेता से नहीं बल्कि आमिर खान, अनिल कपूर, अजय देवगन के साथ भी बताया जाता है। वो अपने साथी कलाकारों से कम ही बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा - फोटो : Instagram
गोविंदा

हमेशा मस्त, नाचते गाते, मुस्कुराते दिखने वाले गोविंदा भी असल जिंदगी में गंभीर बताए जाते हैं। उनके गुस्से की कई कहानी जगजाहिर है। एक फैन को थप्पड़ मारना उन्हें भारी पड़ गया था। वो मामला सुप्रीम कोर्ट तक चला गया था। इसके अलावा निर्देशकों के साथ भी उनके गुस्से के कई किस्से मशहूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें