फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: दीया मिर्जा ने बेटे अव्यान की पहली झलक साझा की, कहा-आप हमेशा आजाद रहो

Mon, 16 Aug 2021 02:03 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
कल पूरे भारतवर्ष में आजादी का जशन मनाया गया। हालांकि कोरोना की महामारी के बीच लोग बाहर नहीं निकले लेकिन सोशल मीडिया पर हर किसी ने तस्वीरें साझा कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। अभिनेत्री दिया मिर्जा के बेटे अव्यान ने भी अपनी मम्मी के साथ आजादी का जश्न मनाया। दिया मिर्जा ने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की।

हाथ में तिरंगा लिए दिखे अव्यान

दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन उनके हाथ की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में उनके बेटे ने हाथ में झंडा पकड़ा हुआ है। तस्वीर को साझा करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा, ‘आप हमेशा आजाद अव्यान बनें रहे’। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई सितारों ने भी इस तस्वीर पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा सहित सितारों ने किए कमेन्ट

दीया मिर्जा की इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा, ताहिरा कश्यप, अमृता सुभाष, मिलिंद गडगकर, विनीता चैतन्य जैसी कई हस्तियों ने दिल के इमोजी के साथ अपना प्यार दिखाया। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेन्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो दीया मिर्जा। वाणी मूर्ति ने लिखा, ‘नन्हे अव्यान को आशीर्वाद। वहीं इस सेलिब्रेशन को देख कर कई फैंस और सेलिब्रिटीज ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन दिए।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

14 मई को किया था बेटे का स्वागत

बता दें कि दीया मिर्जा और उनके पति वैभव ने अपने बेटे का स्वागत 14 मई को किया था। दरअसल दिया मिर्जा की प्रेग्नेंसी में थोड़ी दिक्कतें आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें ऑपरेशन के जरिए प्री-मैंच्योर बेबी को जन्म देना पड़ा। इस खबर को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए दिया मिर्जा ने लिखा था, ‘हमारे दिल की धड़कन हमारा बेटा आजाद’। अव्यान रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था’।

 

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

जन्म के बाद आईसीयू में रखा था

अव्यान का जन्म होने के बाद उन्हें नियोनेटल आईसीयू में डॉक्टर्स और नर्स की निगरानी में रखा गया था। दीया ने इस मौके पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, ‘उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने हमारे परिवार के लिए प्रार्थना की’। आगे उन्होंने कहा, ‘हमने अपने माता पिता होने का सही अर्थ समझा है, आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद’। दिया ने ये भी बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी में कुछ दिक्कतें आ रही थी जिसकी वजह से डॉक्टर ने उन्हें तुरंत सी-सेक्शन से बच्चे को जन्म देने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

हनीमून के दौरान प्रेग्नेंसी का किया था खुलासा

गौरतलब है कि दीया मिर्जा हनीमून पर मालदीव गई थीं जहां उनके साथ वैभव की बेटी समायरा भी थीं। वैभव की शादी में भी समायरा के वीडियोज वायरल हुए थे। हनीमून के दौरान दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी खुलासा किया था। बता दें कि दीया और वैभव रेखी ने 15 फरवरी को शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी साहिल सांगा के साथ हुई थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें