फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: रेप से लेकर अंडरवर्ल्ड तक, इन मामलों को लेकर जेल की हवा खा चुके हैं ये नामचीन सितारे

Sun, 22 Aug 2021 02:00 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : social media
बॉलीवुड में अश्लील फिल्में बनाने को लेकर राज कुंद्रा खासे विवाद में फंसे हुए हैं। उन्हें क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वो अपनी ऐप के लिए अश्लील फिल्मों की शूटिंग करवाते थे। बॉलीवुड में आपराधिक मामलों में फंसने वाले राज अकेले सेलेब्रिटी नहीं हैं। इससे पहले भी कई अभिनेता और निर्देशक अलग अलग कारणों के चलते फंस चुके हैं। उन्हें ना सिर्फ बदनामी झेलनी पड़ी बल्कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़े।

जेल जा चुके हैं यै नामचीन सितारे

इस लिस्ट में ए ग्रेड के कई बड़े नाम शामिल हैं। इन अभिनेताओं-अभिनेत्रियों पर गैर-इरादतन हत्या, रेप, ड्रग्स और खतरनाक हथियारों को रखने जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि राज कुंद्रा के अलावा और कौन कौन से अभिनेता-अभिनेत्रियों का नाम आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उन पर भारतीय कानून के हिसाब से केस भी चल रहे हैं। जानिए ऐसे ही 8 सेलेब्रिटियों के नाम जो खा चुके हैं जेल की हवा?
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान

साल 1998 में सलमान खान 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान 2 काले हिरणों को गोली से मारने के मामले में फंस चुके हैं। इसमें उन्हें अप्रैल 2018 में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि सलमान एक ही दिन जेल में रहे और रिहा हो गए। इतना ही नहीं लंबे समय तक सलमान पर हिट एंड रन, आर्म्स एक्ट जैसे केस भी चले लेकिन इन आरोपों से भी सलमान खान बरी हो गए।
विज्ञापन

3 of 9
संजय दत्त - फोटो : Instagram
संजय दत्त

संजय दत्त एक समय पर बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक बन गए थे। साल 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में गैर-कानूनी तौर पर खतरनाक हथियारों को रखने का मामला दर्ज हुआ था। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच साल सजा सुनाई थी। लेकिन बाद में इसे तीन साल कर दिया गया। साल 2016 में संजय में अपनी सजा को पूरा कर लिया था। उनका नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा रह चुका है।

4 of 9
शाइनी अहूजा - फोटो : file photo
शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा का तो करियर ही जेल जाने के बाद बर्बाद हो गया था। दरअसल, साल 2009 में शाइनी पर नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा था। आरोप साबित होने पर उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। तीन साल सजा काटने के बाद वह जमानत पर रिहा हो गए थे। इसके साथ ही शाइनी का पूरा करियर खत्म हो गया। अब वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन

5 of 9
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती

गंभीर आरोपों में फंसने वाली रिया हालिया वक्त का सबसे चर्चित चेहरा हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले रिया का ड्रग कनेक्शन भी सामने आया था। रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। हालांकि रिया पर केस चल रहा है और वो कोर्ट के चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम

साल 2006 में जॉन अब्राहम ने 2 लोगों को अपनी बाइक से टक्कर मारी थी। इसके बाद घायलों को वह अस्पताल भी ले गए। ऐसा करने पर उन पर लापवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हुआ और उन्हें 15 दिनों तक जेल की सजा सुनाई गई थी हालांकि बाद में इसे खारिज भी कर दिया गया। इस मामले में जॉन अब्राहम को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

7 of 9
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज पंचोली

एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड मामले में आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को जेल की हवा खानी पड़ी थी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बाद में सूरज पंचोली का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हीरो से हुआ था। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। सूरज और उनका करियर बॉलीवुड में मझदार में डूबा हुआ है। 

8 of 9
श्वेता बसु प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता बसु प्रसाद

फिल्म 'मकड़ी' में शानदार अभिनय करने वाली श्वेता प्रसाद ने कम ही उम्र में खूब नाम कमा लिया था। वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकीं थीं लेकिन श्वेता बसु को वेश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके कारण उन्हें कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।
विज्ञापन

9 of 9
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
अक्षय कुमार

इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल हैं। दरअसल, एक फैशन शो के दौरान रैम्प पर वॉक करते हुए अक्षय कुमार ने अपनी जींस का बटन अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से खुलवाया था। देश भर में उनकी खूब आलोचना हुई थी जिसके बाद अक्षय कुमार को एक दिन के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें