भाई-बहन के प्यार से सजा राखी का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी हर त्यौहार बहुत खुशी खुशी मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने भाई-बहन के साथ इस त्यौहार को ऐसे ही मस्ती और प्यार के साथ मनाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया का जमाना है तो प्यार का एहसास इस पर भी बयान करना जरूरी होता है। वहीं कई बार एक दूसरे के पास मौजूद ना होने के कारण इसके जरिए भी सेलेब्स अपना प्यार अपने भाई या बहन तक पहुंचा देते हैं।
बहनों ने भाई के लिए साझा की खास तस्वीर
अब हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहनों के लिए खास पोस्ट साझा किया है। उनकी ये तस्वीरें पोस्ट होने के साथ ही वायरल हो गईं। तो चलिए आपको बताते हैं किन सेलेब्स बहनों ने सोशल मीडिया पर दी है अपने भाईयों को राखी की शुभकामनाएं।