फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी में उमड़ा था पूरा बॉलीवुड, देखें सलमान की बहन का वेडिंग एलबम

Wed, 18 Nov 2020 05:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/arpita_khanFC
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान 18 नवंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधी थी। अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ सात फेरे लिए थे। घर में सभी की लाडली अर्पिता की शादी बेहद धूमधाम तरीके से हुई थी। तो चलिए इस खास मौके पर दिखाते हैं अर्पिता और आयुष का वेडिंग एलबम।
विज्ञापन

2 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/arpita_khanFC
अर्पिता और आयुष की शादी मुंबई में नहीं बल्कि हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में हुई थी। इस आलीशान शादी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां पुहंची थीं। अर्पिता-आयुष की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को होटल ताज लैंड्स में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/arpita_khanFC
शादी में मेहमानों के लिए दुनिया के सबसे बड़े डाइनिंग टेबल पर 32 किस्म के व्यंजन परोसे गए थे। इस डाइनिंग टेबल पर 101 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। शादी में बिरयानी और हैदराबादी हलीम खास तौर पर बनाया गया था। सलमान खान का भी यह पसंदीदा व्यंजन है।

4 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/arpita_khanFC
अर्पिता के रिसेप्शन में शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा, कटरीना कैफ, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, करीना कपूर सहित अन्य कई हस्तियों ने शिरकत की थी। उस दौरान सोशल मीडिया पर अर्पिता की शादी की तस्वीरें कई दिनों तक छाई रहीं।
विज्ञापन

5 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/arpita_khanFC
जब अर्पिता और आयुष एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे उस वक्त सलमान खान स्टेज पर ही थे। शादी की रस्मों के दौरान सलमान खान भावुक हो गए थे। सलमान के अलावा उनके भाई सोहेल खान, अरबाज खान, पिता सलीम खान, मां सलमा खान समेत रिश्तेदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

6 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/khanfamily
अर्पिता डिजाइन और आर्किटेक्चर के क्षेत्र में काम करती हैं। उन्हें सलीम खान ने गोद लिया था। सलीम खान के पांच बच्चों में वह सबसे छोटी और लाडली हैं। अर्पिता के तीन भाई सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बहन अलवीरा हैं। अलवीरा की शादी अभिनेता और निर्देशक अतुल अग्निहोत्री से हुई है।
विज्ञापन

7 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/khanfamily
आयुष शर्मा राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा हैं। उनके दादा सुखराम केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रहे हैं। इसके अलावा आयुष का फैमिली बिजनेस है। फिलहाल आयुष बॉलीवुड में संघर्षरत अभिनेता हैं।

8 of 10
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : instagram/khanfamily
आयुष और अर्पिता की प्रेम कहानी थोड़ी फिल्मी है। दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। इसके बाद दोनों की धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।

9 of 10
पति आयुष के साथ अर्पिता - फोटो : instagram/bollymarriage
आयुष ने सबके सामने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में अर्पिता को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। इसके बाद अर्पिता ने आयुष को शादी के लिए हां कह दिया था। दंपति के दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत है।
विज्ञापन

10 of 10
अर्पिता खान - फोटो : instagram/arpita_khanFC
शादी की सालगिरह पर आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सिरी, मेरा प्यार, अर्पिता खान शर्मा। हमारी शादी को छह साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है जैसे हम एक दूसरे को सदियों से जानते हों। छह साल तुम्हारे बचपने से भरे हुए उत्साह के लिए और हर छोटे छोटे पलों में खुशियां मिले। खुशकिस्मत हूं तुम्हारा जैसा पार्टनर मिला। ढेर सारा प्यार।'
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें