फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव जिहाद' पर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, बोलीं- हिंदू महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए बनाया जा रहा कानून

Wed, 18 Nov 2020 05:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही लव जिहाद (Love Jihad) को लेकर कानून लाने वाली है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आने वाले विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाया जाएगा। इस कानून को लाने से पहले राजनीति शुरू हो गई है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस पर एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
लव जिहाद - फोटो : Amar Ujala
दरअसल एक यूजर ने लव जिहाद को लेकर एक ट्वीट किया। उसमें लिखा है, 'चलिए एक बार को मान लें कि लव जिहाद वास्तविक है और इसे ठीक करने की जरूरत है। आप धारा 366 (जबरन शादी), धारा 415 (धोखाधड़ी), धारा 340 (जबरन कारावास) और धारा 383 (जबरन वसूली) का उपयोग करके मुकदमा क्यों नहीं चला सकते? धारा 366 में 10 साल की जेल है। आप नया कानून क्यों चाहते हैं?'
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : twitter
इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने बताया कि सरकार लव जिहाद कानून क्यों लाना चाहती है। उन्होंने लिखा, 'सांप्रदायिक उन्माद को हवा देने के लिए, चुनाव प्रचार के दौरान झूठ फैलाने के लिए, युवा मुस्लिम पुरुषों का अपराधीकरण करने के लिए, हिंदू महिलाओं और उनकी कामुकता को नियंत्रित करने के लिए, समुदायों के बीच खाई और गहरी करने के लिए, झूठे दुश्मन पैदा करने और उनके प्रति बड़े पैमाने पर घृणा करने के लिए।'

4 of 5
जीशान अयूब - फोटो : फाइल
इससे पहले अभिनेता जीशान अयूब ने भी लव जिहाद को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, 'प्यार करने पर जेल जाना पड़ेगा!!! या प्यार करने से पहले धर्म देखना पड़ेगा!!! घबराइए मत, नफरत करने पर कोई नहीं टोकेगा, बल्कि तालियां बजाईं और बजवाईं जाएंगी!! लव जिहाद जैसे झूठ पर कानून बनाया जा रहा है! वाह साहेब वाह!!!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने आजाद मैदान में शहीद स्मारक 'अमर जवान ज्योति' पर तोड़फोड़ करने वाली तस्वीरों को फोटोशॉप बता दिया था। इसके बाद स्वरा को काफी ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। 

V Shantaram Birthday: यहां से शुरू हुआ बायोपिक का शानदार सिलसिला, ‘दो आंखें बारह हाथ’ ने जीता जहां

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें