अभिनेता आयुष शर्मा ने पिता की जीत पर व्यक्त की खुशी
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मंडी सीट से अनिल शर्मा ने कांग्रेस के चंपा ठाकुर को तकरीबन 10,006 मतों से हराया। अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से कार्यकर्ताओं के जश्न मनाते हुए वीडियो साझा की है और साथ ही पिता की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए नोट भी साझा किया है।

दादा जी थे केंद्रीय मंत्री
आयुष शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- "विरासत जिंदा रहती है, बधाई पापा और मंडी के सभी मतदाताओं को हमारे परिवार पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद।" बता दें कि अभिनेता आयुष शर्मा का परिवार बहुत पहले से राजनीति में सक्रिय है। उनके दादा दिवंगत सुखराम शर्मा पूर्व दूरसंचार मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री के पद पर कार्यरत थे और राजनीति में बेहद ही सम्मानित नाम थे।