फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: बिश्नोई की बंदूकों से नहीं डरा चुलबुल पांडे, ‘सिंघम अगेन’ के लिए दबंगई से पूरी की ये शूटिंग

Wed, 23 Oct 2024 10:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिवाली पर रिलीज होने जा रही मल्टी स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में इसके निर्देशक रोहित शेट्टी अपने पुलिस यूनिवर्स का जबर्दस्त विस्तार करने जा रहे हैं। अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के कुछ किरदार तो उन्होंने इस फिल्म में रखे ही हैं, हिंदी सिनेमा की हिट पुलिस फ्रेंचाइजी ‘दबंग’का हिट कैरेक्टर चुलबुल पांडे भी इस फिल्म के आखिर में दिखेगा। जी हां, खबर पक्की है। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े क्रॉस ओवर पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ दिनों पहले जब ये खबर आई थी कि सलमान खान फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए एक खास सीन की शूटिंग करने वाले हैं और इस फिल्म में वह ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी का अपना किरदार चुलबुल पांडे करते दिखाई देने वाले हैं तो उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया था। लगातार कई दिन तक ट्रेंडिंग खबरों में रहने के बाद इसका झाग उस खबर से बैठ गया कि ‘सिंघम अगेन’ के मेकर्स ने ये आइडिया छोड़ दिया है। लेकिन, ये सिर्फ इस तरह से लोगों का ध्यान हटाने की जुगत भर थी।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान (दबंग) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अमर उजाला’ को सूत्रों से पता चला है कि सलमान खान ने मंगलवार (22 अक्तूबर) फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए इसके हीरो अजय देवगन के साथ एक खास सीन की शूटिंग कर ली है। इस सीन की तैयारी बीते कई दिनों से चल रही थी और निर्देशक रोहित शेट्टी ने इसके लिए कम से कम लोगों को ही जानकारी दी थी। सलमान खान को मिल रही धमकियों को देखते हुए ये शूटिंग बहुत ही कड़े सुरक्षा घेरे में हुई।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू को करारा झटका, ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने के दिखने लगे साइड इफेक्ट्स

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान अमूमन अपनी फिल्मों में एक्शन सीन कम ही शूट करते हैं और ऐसे मौकों पर उनके हमशक्ल या डुप्लीकेट ही इस तरह के खतरनाक सीक्वेंस करते रहे हैं, लेकिन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए सलमान खान ने खुद अपने पुराने पैंतरे आजमाए और शूटिंग के समय खूब हंसते खिलखिलाते देखे गए। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन की बाजीराव सिंघम के तौर पर वापसी हो रही है। उनके साथ फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों का मेला लग रहा है।

Meiyazhagan OTT Release: कार्ति की 'मेयाझगन के लिए खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चुलबुल पांडे का किरदार पहली बार पड़े परदे पर निर्देशक अभिनव कश्यप की फिल्म ‘दबंग’ में नजर आया था। चुलबुल पांडे कानपुर मे काम करने वाला पुलिस अफसर है और थाना बजरिया में उसकी पोस्टिंग रहती है। वहीं बाजीराव सिंघम का कार्यक्षेत्र अब बढ़ रहा है। वैसे तो उसकी तैनाती महाराष्ट्र और गोवा में होती रही है, लेकिन इस बार सिंघम श्रीलंका जा रहा है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच असल में भी काफी सटीक समन्वय होता रहा है, ये पहली बार होगा कि ऐसा कुछ सिनेमा के बड़े परदे पर भी दिखने जा रहा है।

War 2: 40 लोगों के साथ वॉर 2 का एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे जूनियर एनटीआर? ऋतिक भी जल्द करेंगे साथ में शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें