फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown के बीच इस तरह मनाया सलमान खान ने भांजे आहिल का जन्मदिन, तस्वीरों में देखिए

Mon, 30 Mar 2020 06:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आहिल शर्मा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लाडले भांजे आहिल शर्मा आज चार साल के हो गए हैं। 30 मार्च 2016 को अर्पिता ने आहिल को जन्म दिया था। इस खास मौके पर पूरे परिवार ने मिलकर आहिल का जन्मदिन मनाया। आहिल का जन्मदिन सलमान खान के पनवेल वाले फार्महाउस पर मनाया गया। जहां पर पूरा परिवार एकत्रित था।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष शर्मा, आहिल शर्मा - फोटो : Social Media
इन दिनों लॉकडाउन के चलते सलमान खान की पूरी फैमिली उनके पनवेल स्थित पार्महाउस पर एक साथ समय व्यतीत कर रही है। इसी दौरान आहिल का जन्मदिन भी मनाया गया। आहिल के जन्मदिन की तस्वीरें सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार आहिल का जन्मदिन मनाया हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अतुल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ-डे आहिल, 4 साल के होने पर आपको ढेर सारी खुशियां और प्यार।'
 
विज्ञापन

3 of 5
salman ahil
इसके अलावा आहिल के पिता आयुष शर्मा ने भी आहिल की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। आयुष ने लिखा है, 'चार साल हो गए आपको हमारी जिंदगी में आए हुए और तब से आपने हमें सिर्फ खुशिया और मुस्कुराहट ही दी हैं। मैंने आपको ज्यादा नहीं सिखाया लेकिन आपने मुझे निस्वार्थ प्रेम करना सिखाया। शुक्रिया मुझे पिता बनाने के लिए। जन्मदिन मुबारक हो मेरे ऐवेंजर।'
 

4 of 5
बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Social Media
तो वहीं अर्पिता ने भी आहिल की एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर आहिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अर्पिता ने लिखा, 'आहिल मेरे पास शब्द नहीं हैं आपके लिए और उस सफर के लिए जो हमने 4 साल में आपके साथ तय किया है। आप मेरे लिए मेरी खुशकिस्मती हैं, आपने मुझे निस्वार्थ प्रेम करना सिखाया है, आपने मुझे सिखाया है कि मैं खुदसे ज्यादा आपसे प्यार कैसे करूं। आप सिर्फ हर जगह खुशियां बिखेरना जानते हैं। आप हम सभी के लिए बेहद खास हैं आपके ऊपर आशीर्वाद बना रहे। जन्मदिन मुबारक हो हैंडसम।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arpita khan - फोटो : social media
गौरतलब है कि अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के दो साल बाद साल 2016 में आहिल का जन्म हुआ था। आहिल परिवार में सभी के चहेते हैं और लाडले हैं। सबसे ज्यादा वो अपने मामू सलमान के लाडले हैं। वहीं अर्पिता ने हाल ही में सलमान खान के ही जन्मदिन के दिन एक बेटी को भी जन्म दिया है। अर्पिता और आयुष की बेटी का नाम आयत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें