फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या भारती की मौत के बाद अकेले हो गए थे पिता, अब साजिद की दूसरी पत्नी ने मनाया 80वां बर्थडे

Tue, 17 Apr 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sajid
1992 में साजिद नाडियाडवाला ने चुपके से फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। दिव्या की मौत ने बेशक साजिद पर कई सवाल खड़े किए लेकिन साजिद हमेशा यही कहते रहे हैं कि वह दिव्या से बेहद प्यार करते थे और उनके जाने के बाद भी दिव्या के परिवार से साजिद काफी करीब हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
और शायद दोनों के रिश्ते की मजबूती ही यह वजह है कि साजिद नाडियावाला और उनकी पत्नी वारदा नाडियावाला ने दिव्या भारती के पिता का 80वां जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। इस बर्थडे पार्टी की फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसके बाद इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वारदा नाडियावाला ने फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पिता जी का 80वां जन्मदिन एक आशीर्वाद और बरक्कत है।’ इसके अलावा एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हे भगवान, पापा के चेहरे पर ये मुस्कुराहट वाह, बेशकीमती मुस्कुराहट।’
 

4 of 5
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 16 साल की उम्र में साजिद नाडियाडवाला से दिव्या भारती की पहली मुलाकात हुई थी। फिर देखते ही देखते रोजाना साजिद सेट पर आने लगे और इनका प्यार परवान चढ़ा। 20 मई, 1992 को हेयर ड्रेसर संध्या और उनके पति की मौजूदगी में दिव्या-साजिद की शादी हुई थी। दिव्या ने इस्लाम कबूला और अपना नाम बदलकर 'सना' रखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
1993 में दिव्या भारती की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मौत का इल्जाम साजिद पर लगा। उन पर केस कर दिया गया। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन जब उनकी जिंदगी में वारदा खान की एंट्री हुई तो पूरी जिंदगी बदल गई और अब दोनों की शादी को 15 साल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें