फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अजय देवगन को बचाने के लिए 250 फाइटर्स के साथ पहुंचे थे पिता वीरू देवगन, देखकर हैरान हो गया था हर कोई

Tue, 13 Oct 2020 04:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : file photo
फिल्मी सितारों को बहुत बार अपनी निजी जिंदगी बुरे और हैरान कर देने अनुभवों से भी गुजरना पड़ता है। एक बार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन के साथ कुछ कलाकारों को निजी जिंदगी में हैरान कर देने वाले अनुभव से गुजरना पड़ा था। जिसके बाद अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के मशहूर एक्शन निर्देशक वीरू देवगन मदद के लिए आगे आए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : file photo
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक टॉक शो का है। जिसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, साजिद खान और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। इस टॉक शो में साजिद खान एक हैरान कर देने वाला किस्सा बताते हैं। साजिद खान कहते हैं, 'अजय की व्हाइट जीप थी, जिसमें हम सब घूमते थे। हॉलीडे होटल के पास पतली सी गली थी, जहां से अचानक पतंग के पीछे भागते हुए एक बच्चा पता नहीं कहां से आ गया। जीप फूल स्पीड में थी, तो हमने ब्रेक लगा दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
साजिद खान - फोटो : file photo
साजिद खान ने आगे कहा, 'हालांकि, बच्चे को चोट नहीं लगी थी, लेकिन वह डर गया और रोने लगा। पता नहीं वहां पर कहां से हजारों लोग इक्ट्ठा हो गए। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे कि इसमें अजय देवगन की कोई गलती नहीं है और बच्चा भी बिल्कुल ठीक है। लेकिन लोग समझने को राजी नहीं थे, बोलने लगे कि 'बाहर निकलो, बाहर निकलो, तुम सब अमीर लोग बहुत तेज गाड़ी चलाते हो।' 

4 of 5
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : file photo
वीडियो के आखिरी में साजिद खान कहते हैं, 'फिर समझ नहीं आया कि क्या हुआ। 10 मिनट बाद यह खबर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन को मिली। वह उसी समय 150 से 250 फाइटर्स लेकर वहां पर पहुंच गए और कहन लगे कि कोई मेरे बेटे को हाथ नहीं लगाएगा। इन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद हम भी खुलकर बोलने लगे थे। यह बिल्कुल हिंदी फिल्म सीन की तरह था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : file photo
अजय देवगन और साजिद खान सहित सभी सितारों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अजय देवगन के फैंस भी इस वीडियो को पंसद कर रहे हैं। आपको बता दें कि वीरू देवगन बॉलीवुड के दिग्गज स्टंट निर्देशक थे। उन्होंने कई फिल्मों के लिए बतौर एक्शन निर्देशक काम किया था। इसके अलावा वीरू देवगन ने कई फिल्मों का भी निर्देशन किया था। 

पढ़ें: Bigg Boss: आसिम रियाज ने मुंबई में खरीदा नया घर, पिता ने इस अंदाज में जताई खुशी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें