फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर मशहूर हुईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कटरीना कैफ से रेखा तक शामिल

Tue, 13 Oct 2020 03:27 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कटरीना कैफ, रेखा, मधुबाला - फोटो : instagram/katrinakaif, rekha_the_actress, फाइल
बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता हैं जिनके बारे में आप जानते होंगे कि फिल्मों में आने से पहले उनका नाम कुछ और था। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। टाइगर श्रॉफ का नाम जय हेमंत श्रॉफ तो रजनीकांत का नाम पहले शिवाजी राव गायकवाड़ था। केवल अभिनेता ही नहीं ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले अपना नाम बदला। तो चलिए इसी कड़ी में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा आडवाणी ने थोड़े ही समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। कियारा ने खुलासा किया था कि सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदला। दरअसल कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है। जब कियारा डेब्यू करने की तैयारी में थीं उस वक्त आलिया भट्ट इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी थीं। एक ही नाम होने की वजह से कियारा ने अपना नाम बदल लिया।
विज्ञापन

3 of 8
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकोटे (Katrina Turquotte) है। उनकी मां का सरनेम टरकोटे है। उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ है। जब कटरीना छोटी थीं तो उनके माता पिता अलग हो गए थे।  

4 of 8
रेखा - फोटो : twitter: @StarPlus
सदाबहार नायिका रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम केवल रेखा कर लिया और इस नाम के साथ उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छुआ।
विज्ञापन

5 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी का नाम पहले अश्विनी शेट्टी था। बाद में उनकी मां ने एक ज्योतिषी के कहने पर उनका नाम बदलकर शिल्पा शेट्टी कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
मधुबाला - फोटो : फाइल
मधुबाला के पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। जन्म के समय पिता ने उनका नाम मुमताज जेहान देहलवी रखा था । 1942 में मुमताज की पहली फिल्म 'बसंत' आई। उनके अभिनय को देखकर उस समय की जानी-मानी अभिनेत्री देविका रानी ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी। देविका रानी ने ही उनको नया नाम मधुबाला दिया।
विज्ञापन

7 of 8
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी का नाम करणजीत कौर वोहरा है। जब वो एडल्ट इंडस्ट्री में गई थीं तो उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। लियोनी सरनेम के बारे में सनी ने बताया था कि जिस तरह से पुरुषों के नाम के पीछे सिंह जोड़ते हैं उसी तर्ज पर उन्होंने अपना नाम लॉयन से लियोनी रख लिया।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीदेवी - फोटो : फाइल
कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज करने वालीं श्रीदेवी का जब जन्म हुआ तो उनका नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन रखा गया। फिल्मों में आने के बाद उनकी मां ने उनका नाम बदल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें