फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरा बानो से शबाना आजमी तक: शादी के बाद मां नहीं बन पाईं ये अभिनेत्रियां, सूनी रही कोख

Thu, 01 Jul 2021 08:02 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सायरा बानो, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि मां बनना हर औरत का सपना होता है। ज्यादातर महिलाएं जब शादी के बंधन में बंध जाती हैं तो उन्हें अपना बच्चा पाने की चाहत होती है। आज के समय में तो सिंगल मदर्स भी देखने को मिल रही हैं जो बिना पति के साथ रहे अपना बच्चे का पालन पोषण अकेले ही कर रही हैं। अपने बच्चों के लिए मां हर तरह से लायक होती है और उनकी परवरिश के लिए सक्षम हेती है। मनोरंजन जगत में ही कितनी ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होंने शादी और बच्चों के लिए अपने काम तक से ब्रेक ले लिया।

इन अभिनेत्रियों की नहीं हुई अपनी संतान

वहीं बच्चों को जन्म देने के बाद भी वो सफलतापूर्वक फिल्में कर रही हैं और अपने करियर में खुश हैं। हालांकि बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्हें कभी मां बनने का सुख ही नहीं मिला। कई अभिनेत्रियों के साथ साथ ऐसा हो गया कि वो मां नहीं बन पाईं और जिन्होंने कोशिश की उन्हें मिसकैरेज का दर्द झेलना पड़ा। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जो सारी उम्र बिना संतान के रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सायरा बानो ने ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से शादी की थी। सायरा उम्र में दिलीप से काफी छोटी हैं, लेकिन वो उनसे बहुत प्यार करती थी इसलिए उन्होंने तय किया था कि वो शादी करेंगी तो बस दिलीप कुमार से। बताते हैं कि शादी के बाद से सायरा बानो प्रेग्नेंट हुईं थीं, लेकिन किसी कारण उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद सायरा और दिलीप ने तय किया कि वो बच्चे के बारे में नहीं सोचेंगे। आज सायरा और दिलीप की अपनी कोई औलाद नहीं है, लेकिन दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मीना कुमारी

पर्दे पर अदायगी में दर्द पिरोने वाली मीना कुमारी कि निजी जिंदगी भी दर्द से भरी रही। हालांकि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वो कभी मां नहीं बनेंगी। कहते हैं कि मीना कुमारी ने इसी शर्त पर कमाल अमरोही से शादी की थी की वो कभी मां नहीं बनेंगी। ऐसे में मीना कुमारी ने बिना संतान के ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

4 of 6
आर के नैय्यर, साधना - फोटो : सोशल मीडिया
साधना

अपने जमाने की सुपरहिट अदाकारा साधना ने भी कभी औलाद का सुख नहीं पाया। साधना की अदायगी पर्दे पर हिट थी और उनका हेयरकट तो दर्शकों के बीच खूब मशहूर हुआ था। साधना अपने पति से बहुत प्यार करती थी, लेकिन वो कभी मां नहीं बनी। इसके पीछे क्या वजह थी ये भी कभी पता नहीं चला।
विज्ञापन

5 of 6
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला

बला की खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला की जिंदगी की दास्तान कौन नहीं जानता। उनके जीवन में इश्क आया जरूर लेकिन कभी ठहरा नहीं। मधुबाला ने हरफनमौला गायक और अभिनेता किशोर कुमार से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के बाद मधुबाला को दिल को बीमारी हो गई थी जिसके चलते डॉक्टरों ने कहा था कि वो प्रेग्नेंसी के बारे में ना ही सोचें। ऐसे में मधुबाला बिना मां बने ही इस दुनिया से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी

जावेद अख्तर ने दूसरी शादी शबाना आजमी से की। दोनों की बॉन्डिंग बहुत जबरदस्त है। हालांकि शबाना भी शादी के बाद मां नहीं बनीं। वो जावेद अख्तर की पहली पत्नी से हुए बच्चों फरहान और जोया को ही अपनी संतान मानती हैं और उन्हें मां जैसा ही प्यार करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें