फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बड़े दिलीप से शादी के बाद सायरा को मिला था धोखा, बच्चे ना होने की भुगतनी पड़ी थी ये सजा

Thu, 23 Aug 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सायरा बानो
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं चुलबुली एक्ट्रेस सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था। जब भी सायरा बानो की बात आती है दिलीप कुमार के साथ उनके मोहब्बत के चर्चे अनायास ही छिड़ जाते हैं। सायरा बानो के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी का ऐसा ही एक किस्सा...
विज्ञापन

2 of 6
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी बेहतर थी, उतनी ही दिलचस्प उनकी असल जिंदगी भी रही है। किसी ने क्या खुद सायरा ने भी नहीं सोचा था कि 22 साल की उम्र में ही वो अपने से दोगुने बड़े सुपरस्टार दिलीप कुमार के प्यार में पड़ जाएंगी। वो कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है। सायरा और दिलीप कुमार के केस में भी यही था। सायरा बानो ने दिलीप कुमार को देखते ही तय कर लिया था कि वो शादी करेंगी तो सिर्फ दिलीप कुमार से।
विज्ञापन

3 of 6
सायरा बानो
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पुरानी जोड़ी में से एक है। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार को अपने और सायरा की उम्र के फासले का ख्याल था, उन्होंने शादी की जिद पर अड़ी सायरा से शादी से पहले एक दफा कहा था कि तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो। इस पर सायरा ने ऐसा जवाब दिया कि दिलीप कुमार के पास कोई जवाब नहीं था और आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

4 of 6
दिलीप कुमार और सायरा बानो
इस शादी में एक बार कड़वाहट भी आई, जब 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की। यही वो वक्त था जब ये चर्चा भी होने लगी कि सायरा दोबारा मां नहीं बन सकती। कहा जाता है कि बच्चे के लिए दिलीप कुमार ने अस्मां से दूसरी शादी की थी। इस शादी से सायरा बानो बुरी तरह टूट गई थीं, हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और 1983 में दोनों के बीच तलाक हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
दिलीप कुमार और सायरा बानो
सायरा बानो और दिलीप कुमार के कोई संतान नहीं है। इसका जवाब दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में दिया है। उन्होंने कहा कि 'सच्चाई यह है कि 1972 में सायरा बानो पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। बाद में पता चला कि यह बेटा था। इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सायरा बानो और दिलीप कुमार
एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने बताया था कि वो दिलीप कुमार को तब से चाहती थीं जब वो 12 साल की थीं। साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म 'दाग' में दिलीप कुमार को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया। वहीं एक बर्थडे पार्टी के दौरान दिलीप कुमार का दिल सायरा बानो पर आया था। आज इस जोड़ी की शादी को करीब 50 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें