फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार से पहले इस अभिनेता पर आ गया था सायरा बानो का दिल, मां के खिलाफ जाकर करना चाहती थीं शादी

Sun, 23 Aug 2020 02:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सायरा बानो, दिलीप कुमार, राजेनद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय अदाकार सायरा बानो आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। सायरा इन दिनों अपना पूरा समय पति दिलीप कुमार की सेवा में बिताती हैं। अपने समय की सबसे खूबसूरत हीरोइन कही जाने वाली सायरा बानो अब लाइम लाइट से पूरी तरह से दूर हैं। सायरा और दिलीप कुमार की लव स्टोरी भी बेहद अलहदा है। सायरा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Saira Banu and Dilip Kumar
सायरा ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी । सायरा की पहली फिल्म 1961 में आई। फिल्म का नाम था 'जंगली' और उनके साथ थे शम्मी कपूर। यह फिल्म जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। इसके बाद साल 1968 में आई फिल्म 'पड़ोसन' ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में जगह बना चुकी थीं। फिल्मों से ज्यादा सायरा दिलीप कुमार के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
saira banu - फोटो : social media
सायरा जब छोटी थीं तो अपनी अम्मी की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। सोलह साल की उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार को बेहद पसंद करती थीं । जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह ये बात जान चुके थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत का एलान कर दिया और शादी कर ली। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं।

4 of 5
सायरा बानो
दिलीप कुमार से पहले सायरा का दिल राजेन्द्र कुमार पर आया था। राजेन्द्र शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। सायरा की मां नसीम को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्हें अपनी बेटी की नादानी पर बेहद गुस्सा आया। नसीम ने अपने पड़ोसी दिलीप कुमार से कहा कि वो सायरा को समझाएं। दिलीप कुमार ने बड़े ही बेमन से यह काम किया क्योंकि वे सायरा के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं थे। बाद में सायरा दिलीप कुमार को ही अपना दिल दे बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो और दिलीप कुमार का कोई वारिस नहीं है। इसके पीछे की वजह का खुलासा खुद दिलीप कुमार ने किया था। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र करते हुए बताया था कि, वर्ष 1972 में सायरा बानो प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन तभी उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की भी परेशानी हो गई। उस समय उनका 8वां महीना चल रहा था। उनके हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सर्जरी करना भी संभव नहीं हो पा रहा था और इसी बीच दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद से ही सायरा दोबारा कभी प्रेगनेंट नहीं हो पाईं। हालांकि इन दोनों का प्यार आज भी वैसा ही बरकरार है जैसा उन दिनों था।

पढ़ें: सोलह बरस की उम्र से ही दिलीप कुमार की दीवानी थीं सायरा बानो, आज भी उतारती हैं पति की नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें