फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ के बर्ताव की वजह से डायरेक्टर ने फिल्म से कर दिया था बाहर, लंगड़ा त्यागी रोल ने बदल दी थी किस्मत

Thu, 16 Aug 2018 08:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
saif ali khan
'परंपरा' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सैफ अली खान का बॉलीवुड में सफर हमेशा एक सा रहा। एक्टिंग के मामले में सैफ भले ही अपनी मां शर्मिला टैगोर से मुकाबला न कर पाए हो लेकिन इंडस्ट्री में अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस से पहचान बनाने में सफल रहे। 16 अगस्त को सैफ का 47वां जन्मदिन है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको सैफ की जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
saif ali khan
सैफ अली खान साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। इस फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। सैफ को फिल्म में साइन करने के बाद उनका रवैया डायरेक्टर को अनप्रोफेशनल लगा जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म में सैफ की जगह कमल सदानाह को ले लिया। इसके बाद सैफ ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 
 
विज्ञापन

3 of 8
saif ali khan
'परंपरा' फिल्म के सुपहिट होने के बाद सैफ अली खान के लिए आगे की राह थोड़ी आसान जरूर हो गई थी। इसके बाद सैफ आशिक आवारा, पहचान, इम्तिहान, ये दिल्लगी और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म की। 'आशिक आवारा' फिल्म के लिए सैफ अली खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट मेल डेब्यू से नवाजा गया। 

4 of 8
saif ali khan
सैफ ने अपने करियर में ऐसे कई किरदार निभाए हैं जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। ऐसा ही एक रोल फिल्म 'परिणीता' का था। इस फिल्म में सैफ ने शेखर का किरदार निभाया जो दर्शकों को खूब पसंद आया। विधु विनोद चोपड़ा को इस किरदार के लिए सैफ से बेहतर कोई और नहीं लगा था और उनका यह भरोसा सैफ ने कायम भी रखा।  
 
विज्ञापन

5 of 8
saif ali khan
साल 2006 में रिलीज हुई 'ओमकारा' फिल्म सैफ के करियर के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म में सैफ ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए आमिर मजबूत दावेदार थे लेकिन सैफ के ऑडीशन देने के बाद सब कुछ बदल गया। सैफ ने इस रोल के लिए ऑडीशन दिया था जिसके बाद विशाल भरद्वाज ने सैफ को इस किरदार के लिए फाइनल कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
saif ali khan
कहा जाता है कि सैफ सुपरहिट फिल्म 'कल हो ना हो' के लिए रोहित बहल की पहली पसंद नहीं थे। रोहित विवेक ओबेरॉय या फिर अभिषेक बच्चन को लेना चाहते थे लेकिन आखिर में सैफ को इस फिल्म के लिए चुन लिया गया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
dil chahta hai
फिल्म 'दिल चाहता है' में सैफ अली खान का समीर का रोल लोगों को खूब पसंद आया। बहुत ही कम लोगों को पता है कि सैफ ने इस किरदार के लिए पहले मना कर दिया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के कहने पर सैफ इस किरदार को निभाने के लिए वह राजी हुए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
सैफ अली खान अमृता सिंह
सैफ अली खान का अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। यह वह वक्त था जब अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। हालांकि बाद में इस फिल्म में सैफ की जगह किसी और को साइन कर लिया गया था। इसके पीछे की वजह सैफ का अनप्रोफेशनल बर्ताव कहा गया। इस फिल्म से जुड़े फोटोशूट के दौरान ही सैफ की मुलाकात अमृता सिंह से हुई थी। जिसके कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। 12 साल बाद सैफ और अमृता का तलाक हो गया था। इसके कुछ साल बाद सैफ ने करीना से शादी कर ली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें