फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोशूट के दौरान सैफ की अमृता सिंह से हुई थी पहली मुलाकात, एक फोन कॉल के बाद सीधे पहुंच गए थे घर

Thu, 16 Aug 2018 08:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
saif ali khan and amrita singh
बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी कि सैफ अली खान 16 अगस्त को 47वां जन्मदिन है। सैफ मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। सैफ ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में की है जिसमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, दिल चाहता है, लव आजकल, हम तुम और रेस 2 शामिल हैं। सैफ ने 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से  अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे थे लेकिन ऐसा न हो सका। सैफ के रवैये की वजह से उनकी जगह फिल्म में किसी और को ले लिया गया था। सैफ जितना फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने गए उतनी ही ज्यादा उनकी निजी जिंदगी भी लाइम लाइट में रही। तो चलिए आपको सैफ के जन्मदिन पर सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह और उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
saif ali khan and amrita singh
सैफ अली खान का अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। यह वह वक्त था जब अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
saif ali khan and amrita singh
इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। भले ही दोनों यह वाकया दोनों का पहली नजर का प्यार नहीं था लेकिन इस वाकया के बाद दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था। 
 

4 of 7
saif ali khan and amrita singh
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले  गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं।
 
विज्ञापन

5 of 7
saif ali khan and amrita singh
सैफ थोड़े परेशान दिख रहे थे कि तभी अमृता ने सैफ से कहा कि अगर वह यह सोच रहे हैं कि हम दोनों के बीच कुछ होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसलिए निश्चिन्त रहो। इसके बाद सैफ और अमृता ने अपने जिंदगी से जुड़ी हर चीज एक दूसरे को बताई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। इस वाकया के बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
saif ali khan and amrita singh
कहा जाता है कि इस मुलाकात के बाद सैफ 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। सैफ से अमृता उम्र में 13 साल बड़ी थी हालांकि इन दोनों के रिश्ते के बीच कभी भी उम्र की दीवार नहीं आई। शादी का फैसला अमृता सिंह के लिए भी काफी बड़ा था क्योंकि वह स्टार थी जबकि सैफ इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। शादी के करीब 12 साल तक दोनों एक दूसरे के साथ रहे लेकिन बाद में दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sara ali khan
कहा जाता है कि सैफ और अमृता के तलाक की सबसे बड़ी वजह सैफ अली खान के अफेयर्स थे। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। अमृता से तलाक लेने के कुछ साल बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली। सैफ और करीना का एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है। तैमूर अभी काफी छोटे हैं लेकिन लाइम लाइट में रहते हैं। वहीं सैफ की बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में 'केदारनाथ' फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें