सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे जेह और तैमूर अली खान के साथ लंदन की ट्रीप पर गए थे। जहां पर उन्होंने जमकर मजे किए। इस दौरान सैफ ने करीना की एक तस्वीर खींची थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ अपने बड़े बेटे तैमूर को क्रिकेट खेलना सीखा रहे हैं और उन्हें खेल के बारे में कुछ समझाते भी नजर आ रहे हैं।