गुरु और शिष्य की परंपरा सनातन काल से अब तक चली आ रही सबसे श्रेष्ठ परंपरा मानी जाती है। उदाहरण दिए जाते हैं कि कैसे आरुणि ने अपने गुरु के आदेश का पालन करने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया था और भी न जाने कितनी ही कहानियां भारतीय परंपरा में गुरु और शिष्य के रिश्ते को बताती हैं। अभिनेता अनुपम खेर भी निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को अपना गुरु मानते हैं। भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से उनका बड़े परदे पर करियर शुरू हुआ। इस फिल्म का पहला शॉट 2 फरवरी 1984 को लिया गया। तो, इसकी सालगिरह पर अनुपम खेर को इस साल ये मौका याद आया और उन्होंने किया कुछ ऐसा, जो बहुत ही रोचक और पढ़ने लायक है।