फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा: कटरीना कैफ और विक्की कौशल में हो गई जमकर बहसबाजी? इस बात को लेकर हुआ झगड़ा

Mon, 23 Aug 2021 04:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की गलियों में पर्दे के पीछे चलने वाली प्रेम कहानियां अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं और वो कहानियां जो चोरी-छिपे आगे बढ़ रही हो उसमें तो दर्शकों की दिलचस्पी और ज्यादा बढ़ जाती है। इन दिनों कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के नए लव बर्ड कहे जा रहे हैं। कटरीना और विक्की ने अपना रिश्ता सबके सामने स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कई मौकों पर विक्की और कटरीना साथ में वक्त बिताते या पार्टी अटैंड करते नजर आ जाते हैं।

विक्की-कटरीना में हुई लड़ाई?

हाल ही में तो विक्की और कटरीना के रोके की खबरें भी खूब सामने आई। एक वायरल हुई तस्वीर के साथ ये कहा गया कि विक्की और कटरीना ने रोका कर लिया है। हालांकि बाद में ये साफ किया गया है कि ये एक झूठी खबर है और दोनों के बीच अभी कोई फंक्शन नहीं हुआ है। अब एक और खबर ये भी सामने आ रही है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच जबरदस्त बहसबाजी भी हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना इन दिनों सलमान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच ऐसी खबर सामने आई कि शूट पर जाने से पहले कटरीना और विक्की के बीच बहसबाजी हो गई। इस बहस की वजह ये बताई जा रही है कि दोनों इस बात से नाराज हैं कि उनके रोके की झूठी अफवाह किस की टीम के चलते फैली। दोनों इस बात को लेकर बहस कर रहे थे कि आखिर इस तरह की झूठी अफवाह फैल कैसे गई।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
हालांकि उनकी बहसबाजी की खबर भी पूरी तरह सही है या नहीं ये बात भी साफ नहीं हुई है। हालांकि जब दोनों के रोके की खबर आई थी तो कटरीना की टीम की तरफ से इसका सच बताया गया था। वहीं विक्की कौशल के पिता ने भी इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
दरअसल विक्की और कटरीना दोनों के हाथों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। ऐसे में वो अपने काम में व्यस्त हैं साथ ही वो नहीं चाहते कि किसी झूठी खबर का असर उनके काम पर पड़े। दोनों ही अपने अपने काम को लेकर फोकस हैं और इसके साथ किसी भी तरह का मजाक नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कटरीना कैफ ने सबसे पहले कॉफी विद करण शो पर कहा था कि उन्हें लगता है कि विक्की और उनकी जोड़ी पर्दे पर अच्छी लगेगी। वहीं इस बात को सुनकर विक्की खुशी से झूमने लगे थे। इसके अलावा एक अवॉर्ड शो में विक्की को कटरीना संग ऑन स्टेज फ्लर्ट करते देखा गया। इसके बाद कई बार दोनों साथ में स्पॉट हुए जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें चर्चा में आ गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें