विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुत्ते का का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तबु नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्जा में इसका पोस्टर और नाम है। कुत्ते नाम की इस फिल्म के पोस्टर में एक्टर्स के चहरे की जगह अलग अलग प्रजातियों के कुत्तों के चहरे लगे हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड में फिल्मों के अजीब नाम रखे गए हों। इससे पहले आसमान भारद्वाज के पिता विशाल भारद्वाज 'कमीने' नाम की फिल्म बना चुके हैं। गालियों से लेकर अजीब नाम की वजह से कई फिल्में विवादों में फंस चुकी हैं। लोग समझ नहीं पाते कि फिल्म के इस तरह के नाम से फिल्म का क्या लेना देना है। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनके नाम सुनकर लोगों का सिर घूम गया।