वी. विजयेंद्र प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, 'पंडित नेहरू के कारण ही आज देश में 'कश्मीर' नामक समस्या मौजूद है, जिसे अब हमें सहन करना पड़ रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गांधी ने पूर्वाग्रह और अपने स्वार्थ के चलते पंडित नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया था। दरअसल, अंग्रेजों ने भारत छोड़ते समय महात्मा गांधी को प्रधानमंत्री चुनने को कहा था। उस समय 17 पीसीसी थे। गांधी ने इन्हीं 17 पीसीसी को प्रधानमंत्री का नाम लिखने को कहा था। आपको पता है परिणाम क्या आया था। 17 में से 15 ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम का लिखा था। एक ने कृपलानी और एक ने कोई नाम नहीं लिखा, यानी खाली छोड़ दिया था।