पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'अटैक' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप साबित हुई। हालांकि, फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है। जॉन अब 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगे, जो 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा, वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख और जॉन के साथ दीपिका भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। यानी जॉन की फिल्म 'तेहरान' और शाहरुख की 'पठान' में क्लैश देखने को मिलेगा।