आरआरआर - बाहुबली 2
- फोटो : सोशल मीडिया
किस फिल्म ने रिलीज से पहले बनाया कैसा वातावरण?
राजामौली ने अपने 21 साल के करियर में आरआरआर से पहले 11 फिल्मों का निर्माण किया है। यदि हम उनकी अब तक की फिल्मों के रिलीज ईयर पर नजर डालें तो हमें यह स्पष्ट रूप से नजर आएगा कि निर्देशक कहानी बुनने से लेकर फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने तक का काम समय लेकर बड़ी बारिकी से करते हैं। यही कारण है कि उन्हें फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने में कभी एक साल तो कभी पांच साल का वक्त लगता है। जब राजामौली फिल्म का निर्माण कर रहे होते हैं, तब उनकी टीम पूरे देश में एक वातावरण तैयार करने में जुट जाती है। कभी स्टार कास्ट अपनी ही फिल्म को देखने दर्शकों के बीच पहुंच जाते हैं, तो कभी मंदिरों में आर्शीवाद लेते नजर आते हैं। यही कारण है कि एस एस राजमौली की फिल्म लार्जर दैन लाइफ बन जाती हैं और रिलीज से पहले ही हंगामा मच जाता है। हालांकि राजामौली की आरआरआर के हिंदी संस्करण के वितरकर और फिल्म के निर्माताओं के बीच तालमेल की कमी के चलते यह फिल्म हिंदी भाषी राज्यों में वैसा आकर्षण पैदा नहीं कर पाई, जैसी ‘बाहुबली 2’ के निर्देशक की फिल्म का इन राज्यों में होनी चाहिए थी।