फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: राम चरण को ममेरे भाई अल्लू अर्जुन से मिली ‘आरआरआर’ के लिए शुभकामनाएं, दोनों परिवारों में कुल इतने फिल्मी सितारे

Mon, 21 Mar 2022 05:04 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
allu arjun and ram charan family tree - फोटो : हिमांशु भट्ट
दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी में रिलीज होकर उत्तर भारत में धूम मचाने का जो कारनामा अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ यानी ‘पुष्पा द राइज’ ने बीते साल के आखिर में कर दिखाया, उसने ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’ ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों की लीक को आगे बढ़ाया है। बीच में ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों और ‘केजीएफ 1’ ने इस कारोबार को विशाल बनाकर ये भी दिखाया है कि हिंदी भाषी दर्शक अब अच्छी फिल्मों को भाषाई दूरियां मिटाकर बेइंतहा प्यार कर रहे हैं। और, फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के हीरो अल्लू अर्जुन उम्मीद करते हैं कि ये सिलसिला उनके ‘भाई’ राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ भी बरकरार रखेगी। ‘आरआरआर’ इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है और इसमें काम कर रहे अभिनेता चिरंजीवी के बेटे रामचरण रिश्ते में अल्लू अर्जुन के ‘भाई’ इस लिहाज से लगते हैं क्योंकि अल्लू अर्जुन के बुआ की शादी रामचरण के पिता चिरंजीवी के साथ हुई है। यानी रामचरण के मामा के बेटे हैं अल्लू अर्जुन।
विज्ञापन

2 of 4
ram charan family tree - फोटो : Instagram

अल्लू अर्जुन की बुआ की शादी राम चरण के पिता से

खा गए ना चक्कर, जी हां, ये वंशवाद की बेल अगर आपको लगता है सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही है तो चलिए आपको आज तेलुगू सिनमा की सबसे प्रभावशाली वंशावली के बारे में बताते हैं। अल्लू परिवार और कोनिडेला परिवार का रिश्ता अल्लू अर्जुन के बाबा यानी अल्लू रामलिंगैया के समय शुरु हुआ। अल्लू रामलिंगैया और कनकरत्मनम के बेटे हैं अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद। अल्लू अरविंद की दो बहनें हुईं। बड़ी बहन वसंत लक्ष्मी की शादी नव भारती के साथ हुई। छोटी बहन सुरेखा की शादी तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ हुई। चिरंजीवी के बेटे राम चरण इन दिनों तेलुगू सिनेमा के सबसे महंगे स्टार्स में शुमार हैं। चिरंजीवी की दो बेटियां सष्मिता और श्रीजा भी हैं।

विज्ञापन

3 of 4
Allu_Arjun_Ram_Charan_Chran family - फोटो : Instagram

चिरंजीवी के भाई स्टार, सबके बच्चे सुपरस्टार

चिरंजीवी के पिता कोनिडेला वेंकट राव की शादी अंजना देवी से हुई थी। उनके चिरंजीवी के अलावा दो बेटे और हैं, नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण। तीनों बेटे तेलुगू सिनेमा के बड़े सितारे रहे हैं। चिरंजीवी की विरासत अगर उनके बेटे राम चरण ने संभाल रखी है तो नागेंद्र बाबू का बेटा वरुण तेज औऱ बेटी निहारिका भी तेलुगू सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार हैं। चिरंजीवी के सबसे छोटे भाई पवन कल्याण का नाम तो उत्तर भारत तक मशहूर है। उनकी कुल तीन शादियां हुईं। रेणु देसाई ने उन्हें अकीला नंदन व आद्या का पिता नाया और एलना लेजनेवा से उनकी दो संतानों पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच हैं। चिरंजीवी की बहन विजय दुर्गा की शादी शिवा प्रसाद से हुई और इन दोनों के बच्चे साई धरम तेज और पंजा वैश्नव तेज भी तेलुगू सिनेमा में सक्रिय हैं।

विज्ञापन

4 of 4
The Allu Family - फोटो : Instagram

अल्लू अर्जुन के घर भी सितारों का मेला

चिरंजीवी की शादी मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद की बहन सुरेखा से हुई ये हम आपको पहले ही बता चुके हैं। ये भी बता चुके हैं कि अल्लू अर्जुन इन्हीं अल्लू अरविंद के बेटे हैं। लेकिन अल्लू अर्जुन इस परिवार के इकलौते वारिस नहीं हैं। अल्लू अरविंद के बड़े बेटे अल्लू वेंकटेश भले ग्लैमर से दूर रहते हों लेकिन उनके तीसरे बेटे अल्लू शिरीष भी अपने बड़े भाई की तरह कैमरे के सामने नाम कमा रहे हैं। इन तीनों भाइयों में अभी सिर्फ अल्लू अर्जुन की ही शादी हुई है। स्नेहा रेड्डी के साथ शादी करने वाले अल्लू अर्जुन के दो बच्चे अयान और अरहा हैं। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए हाल ही में अल्लू अर्जुन ने ये भी कहा था कि वह ऐसी कोई फिल्म नहीं करना चाहते जो वह अपने बच्चों के साथ बैठकर न देख सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें