फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: रोनित रॉय ने किया खुलासा, इन सितारों ने नहीं की सिक्योरिटी सर्विस बंद, टाइम पर दिया पैसा

Tue, 07 Sep 2021 12:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, रोनित रॉय, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
रोनित रॉय एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। रोनित बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों तक को सिक्योरिटी प्रदान करते हैं। उनकी खुद की सिक्योरिटी एजेंसी हैं। अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक उनके क्लाइंट हैं। इन सभी को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी रोनित रॉय ने अपने कंधों पर ली हुई है। लेकिन हाल ही में रोनित रॉय ने इस बात का खुलासा किया था कि लॉकडाउन की वजह से उनकी एजेंसी की माली हालत बहुत खराब हो गई थीं।

मुश्किल वक्त में कई सितारों ने किया समर्थन

रोनित रॉय ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगने के बाद उनका काम बंद हो गया था। जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके साथ ही रोनित रॉय ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में उनके कई बड़े सितारे क्लाइंट हैं, जिन्होंने उन्हें इस मुश्किल दौर में भी मदद की और समय पर अपनी सिक्योरिटी के लिए पैसा दिया। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ सितारों का उन्हें सर्विस बंद करने के लिए कोई कॉल नही आया।
विज्ञापन

2 of 5
रोनित रॉय - फोटो : Instagram
इन सितारों ने जारी रखी सर्विस

रोनित रॉय ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत में ये बताया है कि अक्षय कुमार, करण जौहर और अमिताभ बच्चन सहित कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने उन्हें कभी भी सर्विस के लिए कॉल नहीं किया’। रोनित ने कहा, ‘मुझे ये संदेह था कि लॉकडाउन में सब कुछ बंद हो गया है और मेरे लड़के घर में बैठे हैं। इन सितारों के ऑफिस वाले लोग मुझे फोन करेंगे और कहेंगे कि हमने पैसे भेज दिए हैं। लेकिन आगे बिल तब ही भेजिएगा जब सब दोबारा खुल जाए।
विज्ञापन

3 of 5
रोनित रॉय - फोटो : Instagram
बिना जानकारी लिए दिए पैसे

रोनित रॉय ने बताया कि मुझे बस यही डर था कि अगर सेलेब्स की सर्विस बंद हो जाएगी तो मेरे कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और करण जौहर ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इस  मुश्किल घड़ी में में भी अपनी सर्विस बंद नहीं की और बिल की जानकारी मांगे बिना ही मुझे पैसे ट्रांसफर कर दिए।

4 of 5
रोनित रॉय - फोटो : Instagram
100 कर्मचारी पेरोल पर हैं

रोनित रॉय ने कहा मेरे साथ काम करने वाले 100 लोग पेरोल पर हैं। उस दौरान किसी की मां की तबीयत ठीक नहीं थी। उस समय किसी की पत्नी प्रेग्नेंत थीं तो किसी का बच्चा एक महीने का था। किसी को अपने घर की ईएमआई देनी थीं। मैंने उस समय अपनी सेविंग्स निकाल दी। जब कुछ दोस्तों ने मेरी आर्थिक स्थिति पर आर्टिकल पढ़ें तो वो मेरी मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोनित रॉय - फोटो : Instagram
कर्मचारियों को नहीं छोड़ सकता अकेला

रोनित रॉय ने कहा मैं अपनी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को अकेला नहीं छोड़ सकता हूं। अपने एम्प्लोयी से मिली गुड विशेज पर मैं प्राइस टैग नहीं लगा सकता। बता दें कि रोहित को जल्द वेबसीरीज में देखा जा सकेगा जिसमें वह एक टीचर की भूमिका में होंगे। इस क्राइम ड्रामा में ऋचा चड्ढा बभी नजर आएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें