फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू देवगन ने तराशा तो यूपी के 'आरपी' समेत ये 3 शख्स बने इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट डायरेक्टर

Mon, 27 May 2019 06:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
अजय देवगन को बॉलीवुड में लाने का फैसला वीरू देवगन ने उस वक्त लिया था जब उनकी जिंदगी में सिर्फ निराशा थी और उन्हें खुद कहीं काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में वीरू देवगन ने फैसला करते हुए कहा था कि मैं हीरो नहीं बन पाया था क्या लेकिन मेरा बेटा हीरो बनेगा। सपनों को पूरा करने वाले वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया। वीरू ने न सिर्फ अपना बल्कि कई लोगों के सपनों को पूरा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
RP Yadav - फोटो : amar ujala mumbai
आरपी यादव: वीरू देवगन के सिखाए हुए आरपी यादव आज बॉलीवुड में एक जाने माने स्टंट डायरेक्टर हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरपी यादव की प्रतिभा को वीरू देवगन ने ही पहचाना था और मौका दिया था। आरपी यादव, अजय देवगन की फिल्म 'रेड' के एक्शन सीन्स कोरियोग्राफ कर चुके हैं। वहीं फिलहाल वो अजय की ही फिल्म 'तानाजी' के लिए एक्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। आरपी ने बॉलीवुड के अलावा रीजनल फिल्मों में भी काम किया है। भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' के एक्शन सीन्स के लिए आरपी यादव को हमेशा याद किया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शाम कौशल - फोटो : file photo
शाम कौशल:  विक्की कौशल के पिता शाम कौशल को भी बॉलीवुड में पहला मौका वीरू देवगन ने ही दिया था। इस बात का जिक्र करते हुए खुद शाम कौशल ने ट्वीट किया और लिखा- 'RIP वीरू देवगन जी, मुझे अभी इस दुखद खबर की जानकारी मिली। न सिर्फ बतौर एक्शन डायरेक्टर बल्कि एक अच्छे इंसान के तौर पर भी आप हमेशा ही उम्दा रहे और दूसरों से आगे रहे। आपके आशीर्वाद से ही मैं 8 अगस्त 1980 को मैं स्टंटमैन बन पाया, जब आपने मेरे एप्लिकेशन को साइन किया और मुझे अपनी टीम का हिस्सा बनाया। मेरी जिंदगी का पहला स्टंटमैन शूट, स्टंट डबल और पहला आउटडोर शूट आपके निर्देशन में ही किया था। जब मेरे पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे तब आपने मुझे रहने की जगह दी और खाने को दिया। यह लिखते हुए आंसू आ रहे हैं और आप याद आ रहे हैं।'
 

4 of 5
rohit shetty
रोहित शेट्टी: रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में बतौर स्टंटमैन एंट्री करने के बाद, स्टंट डायरेक्टर बनना और फिर खुद फिल्में डायरेक्ट करने तक का सफर सभी को पता है। लेकिन जो बात सब नहीं जानते वो यह कि रोहित शेट्टी को भी स्टंट की दुनिया में आने का मौका वीरू देवगन ने ही दिया था। 
रोहित शेट्टी न सिर्फ वीरू देवगन को गुरू मानते हैं। बल्कि कई बार कह चुके हैं कि वो जो भी है सिर्फ उनकी बदौलत हैं। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी सिंघम, सिंबा और चेन्नई एक्सप्रेस  समेत कई सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn, veeru devgn - फोटो : social media
बॉलीवुड में एक्शन को नए आयाम तक पहुंचाने वाले वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरू का निधन हार्ट अटैक से हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें