Ajay Devgn and Veeru Devgn
- फोटो : twitter
हिंदी सिनेमा के सम्राट मनोज कुमार ने वीरू देवगन के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए कहा- 'वीरू बहुत ही मेहनती इंसान और ईमानदार थे। उनकी आंखों में काम को लेकर ललक दिखती थी। फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में अमिताभ बच्चन द्वारा एक हाथ से स्टंट करने वाले सीन को वीरू देवगन ने डायरेक्ट किया था जिससे वह रातोंरात मशहूर हो गए थे।'
वहीं हर कोई वीरू देवगन को सोशल मीडिया के जरिए नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के पिता और स्टंटमैन श्याम कौशल ने ट्वीट किया-,'वीरू देवगन के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। वह शानदार एक्शन डायरेक्टर के अलावा अच्छे इंसान भी थे। मैं उनके आशीर्वाद से स्टंटमैन बना।'