फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यवंशी: रोहित शेट्टी ने 'मुस्लिम खलनायकों' की आलोचना पर कही यह बात, बोले- मेरी फिल्मोंं के हिंदू विलेन मुद्दा क्यों नहीं...

Mon, 15 Nov 2021 03:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी में मुस्लिम खलनायकों की आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इसे लेकर बात की है और पूछा है कि उनकी फिल्मों के हिंदू खलनायकों को मुद्दा क्यों नहीं बनाया? उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म बनाते वक्त एक निश्चित जाति या धर्म के खलनायक बनाने के पीछे कोई विशेष विचार नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी  बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म तेजी से 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर अग्रसर है। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी अतिथि भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, रोहित शेट्टी से फिल्म सूर्यवंशी में "बुरे मुस्लिम-अच्छे मुस्लिम" नरेटिव के बारे में पूछा गया था। उनका कहना था कि अगर मैं आपसे एक सवाल पूछूं - जयकांत शिकरे ( फिल्म सिंघम में जिसकी भूमिका प्रकाश राज ने निभाई थी) हिंदू थे। उन्होंने कहा कि मेरी बहुत सी फिल्मों सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिम्बा में खलनायक हिंदू थे। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों में विलेन की भूमिका में हिंदू करेक्टर थे, ऐसे में यह समस्या क्यों नहीं थी?
 

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म सूर्यवंशी पुलिस और आतंकवादियों के इर्द-गिर्द घूमती है। आतंकवादी आरडीएक्स के साथ मुंबई पर हमला करने का इरादा रखते हैं। फिल्म के सभी मुख्य खलनायक पाकिस्तान से सीमा पार कर भारत आते हैं और यहीं रह रहे होते हैं। रोहित शेट्टी ने कहा, अगर कोई आतंकवादी पाकिस्तान से है, तो वह किस जाति का होगा? उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग के लोग इसे दूसरे रूप में देख रहे हैं। लेकिन मैंने फिल्म बनाते वक्त कभी भी जाति और धर्म के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा, हमने ऐसा कभी नहीं सोचा था। फिर इसकी चर्चा क्यों की जा रही है? अ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी और इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्होंने कहा,  एक बुरे और अच्छे इंसान को जाति से क्यों जोड़ा जा रहा है। जबकि निर्माता के तौर पर हमने इस बारे में कभी नहीं सोचा? अगर यह गलत होता तो सभी इसके बारे में बात करते... कुछ लोग बात कर रहे हैं, यह उनका नजरिया है, जिसे बदलने की जरूरत है, हमें नहीं। उन्होंने साफ कहा कि जो फिल्म में मुस्लिम विलेन को लेकर बात कर रहे हैं उनको अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें