फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब ऋषि कपूर ने रणबीर के गाल पर जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, बेटे को इस वजह से मांगनी पड़ी माफी

Sat, 04 Sep 2021 09:36 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, rishi kapoor - फोटो : social media
दिवंगत अभिनेता निर्माता ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी छवि वाले एक्टर रहे हैं। ऋषि कपूर ने अपने पूरे करियर में कई फिल्में की हैं। बेटे, प्रेमी, पति और पिता तक के रोल में उन्होंने जान फूंक दी। यही वजह है कि उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन 4 सितंबर को जन्मे इस महान कलाकार को फिल्म इंडस्ट्री आज भी याद करती है। बॉलीवुड में ऋषि कपूर जितने अच्छे कलाकार थे, वह परिवार के लिए उतने ही संजीदा भी थे। लेकिन उनके गुस्से से दुनिया वाकिफ थी। एक बार खुद रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनको ऋषि कपूर ने गुस्से में जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। चलिए जानते हैं रणबीर से ऐसी कौन सी गलती हुई जिसे उनके पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए।
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor ranbir kapoor
गुस्सैल स्वभाव के थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर को जो भी जानता है, वह ये भी जानता था कि ऋषि को गलत बात बर्दाश्त नहीं होती थी। वह मीडिया के सामने भी कई बार अपनी गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। एक बार एक इंटरव्यू में 
रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पिता ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा था
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
12 साल के थे रणबीर
बात उस वक्त की है जब रणबीर महज 12 साल के थे। तो पिता ऋषि कपूर ने एक दिन अपने घर पर पूजा रखी थी। तमाम घर के लोग पूजा में शामिल थे। तभी रणबीर भी पूजा में शामिल होने पहुंच गए। रणबीर को देखकर उनके पिता को तेज गुस्सा आया और उन्होंने रणबीर के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया।

4 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
पूजा में जूते पहनकर आए थे रणबीर
दरअसल, रणबीर को नहीं पता था कि पूजा में जूते पहनकर नहीं बैठा जाता है। ऐसे में वो जूते पहनकर पूजा में चले गए थे। जैसे ही ऋषि कपूर ने अपने बेटे को देखा तो अपना आपा खो बैठे। इसके बाद उन्होंने रणबीर को समझाया कि पूजा या मंदिर में कभी जूते पहनकर नही जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिता और बेटे की थी जबरदस्त बॉन्डिंग
ऋषि कपूर अक्सर अपने बेटे की तारीफ करना नहीं भूलते थे। साल 2015 में एक इंटरव्यू में रणबीर को एक अच्छा बेटा कहा था। यहां तक की जब ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे, तब रनबीर ने अपने पिता का साथ एक पल के लिए भी साथ नहीं छोड़ा था। हालांकि लंबे इलाज के बाद 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें